प्रिय किसान भाईयों, आपका हमारे ब्लॉग पर स्वागत है यदि आप एक जागरूक किसान है और आप खेती से अच्छा मुनाफा चाहते है तो फिर आपको मूंग की खेती करना चाहिए| माना की मूंग की खेती में काफी लागत लगती है परंतु इससे ज्यादा आपको इसमें कमाई भी मिलेगी| भारतीय बाजारों में मूंग तथा मूंग दाल की मांग ज्यादा है इसके चलते आप इसकी खेती से अच्छी कमाई कर सकते है| आपकी जानकारी के लिए बता दे की, मूंग की खेती सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात में होती है|
आज का यह सुंदर लेख आप सभी किसान भाईयो के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि इस लेख में हम मूंग की खेती से जुडी जानकारी देंगे जैसे की मूंग की खेती क्या है ? मूंग की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी ? मूंग की खेती कैसे करे ? मूंग की खेती उपयुक्त जलवायु और तापमान ? मूंग बुवाई करने का आसान तरीका क्या है ? मूंग के पौधे में लगने वाले प्रमुख रोग ? मूंग की उन्नत किस्म की सूची ? आदि की विस्तार जानकारी आपको इस लेख में ही मिलेगी|
मूंग की खेती क्या है ?
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, मूंग की फसल एक दलहनी फसल है जिसे खरीफ मौसम के बाद उगाया जाता है| मूंग रंग देखने में हरा होता है जिससे दाल की पहचान आसानी से की जा सकती है| मूंग की दाल में पर्याप्त मात्रा में पोषण तत्व मौजूद होता है जिस वजह से बाजारों में इसकी अधिक मांग है मूंग दाल में प्रोटीन, विटामिन, आयरन तथा मिनरल का अच्छा स्रोत है जो इसे आहार में उपयोगी बनाता है| इसके अलावा मूंग की खेती पशुओं के लिए हरा चारा तथा हरी खाद के लिए भी उगाई जाती है|
मूंग की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी ?
मूंग की खेती के लिए दोमट तथा बलुई दोमट मिट्टी भूमि सर्वोत्तम होती है और उस भूमि में उचित जल निकास की व्यवस्था होनी चाहिए| मूंग की खेती के लिए मिट्टी का पी.एच मान 6 से 7 के मध्य होना चाहिए| यदि आप इसकी खेती कर रहे है या फिर करना चाहते है तो इसके लिए आपको 2 से 3 बार गहरी जुताई देशी हल से करवा लेनी है इसके बाद आपको पाटा लगाना चाहिए जिससे मिट्टी भुर-भुरी हो जाए|
मूंग की खेती उपयुक्त जलवायु और तापमान ?
मूंग की खेती के लिए नम और गर्म जलवायु दोनो अच्छी मनी जाती है तथा इसके पौधे के लिए किसी खास जलवायु की आवश्यकता नही होती है परंतु इसके मूंग के पौधे के विकास के लिए 25 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान सही होता है| मूंग के पौधे अधिकतम 40 डिग्री तापमान को ही सहन कर सकता है तथा इसकी खेती के लिए 70 से 90 सेंटीमीटर वर्षा की जरूरत होती है|
मूंग की बुवाई का उचित समय ?
प्रिय किसान भाईयों यदि आप मूंग की खेती गर्मी के मौसम में करना चाहते है तो फिर आपको मूंग की बुवाई मार्च के पहले सप्ताह से लेकर अंतिम सप्ताह तक कर देनी चाहिए यदि इसकी बुआई का उचित समय है| इसके अलावा यदि आप इसकी खेती खरीफ मौसम में करना चाहते है तो आपको इसकी बुआई जून के आखरी सप्ताह तथा जुलाई के पहले सप्ताह में इसकी बुआई कर देनी चाहिए|
मूंग बुवाई करने का आसान तरीका क्या है ?
मूंग की बुवाई के समय आपको सबसे पहले बीजों का सही चयन करना है तथा बुवाई के पहले आपको बीजों को उपचार कर लेना है| इसके बाद मूंग को 25 से 30 सेंटीमीटर से कतार तथा तथा 5 से 7 सेंटीमीटर पौधे से पौधे की दूरी पर ही बुवाई करें| इसके अलावा आपको बीजों की बुआवी 3 से 4 सेंटीमीटर गहराई पर बुवाई करना चाहिए जिससे अच्छा अंकुरण प्राप्त हो सके|
मूंग की उन्नत किस्म की सूची ?
भारतीय बाजारों तथा मंडियों में मूंग की कई उन्नत किस्म उपलब्ध है परंतु नीचे हमने प्रमुख किस्म की ही जानकारी दी है जो की कुछ इस प्रकार से है -
आर एम जी 62
पूसा विशाल किस्म
एच यू एम
पीडीएम 11
जवाहर मूंग 721
मूंग की खेती कैसे करे ?
मूंग की खेती करने के लिए आपको सही विधि से खेती करना चाहिए अन्यथा आपको इस खेती से अच्छी पैदावार नही मिल पाएगा| इसके लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करे -
इसकी खेती के लिए आपको सबसे पहले पुरानी फसल की कटाई अच्छे से करवा लेनी है|
इसके बाद शेष अवशेषों को एक तरफ करवा दे|
इसके बाद खेत की 2 से 3 बार गहरी जुताई करवाए|
इसके बाद फिर आपको मिट्टी की जांच करवा लेनी है मिट्टी का पी एच मान 6 से 7 के बीच में ही होना चाहिए|
आपकी मिट्टी जिस तत्व की कमी है उसके अनुसार ही खाद डालना है|
इसके बाद खेत में आवश्यकता अनुसार खाद डाले आप अपने खेत में सड़ी गोबर की खाद, जैविक खाद, केछुआ खाद आदि ऑर्गेनिक खाद डाल सकते है|
इसके बाद आपको सही समय बार बीजों की बुवाई करे|
बीज का चयन करते समय आपको इस बात का विशेष ध्यान रखन है की आपको केवल उन्ही बीजों का ही चयन करना है जो आपके क्षेत्र की जलवायु में सही से विकास कर सके|
बुवाई के तुरंत बाद आपको सिंचाई कर देनी है|
यदि आप गर्मी में इसकी खेती कर रहे है तो फिर आपको इसकी सिंचाई 4 से 7 दिनों के अंतराल में कर देनी है इसके अलावा यदि आप इसकी बुवाई बरसात के मौसम एम कर रहे है तो फिर इसमें सिंचाई की कोई आवश्यकता नही होती परंतु फिर वर्षा न होने पर आपको इसमें सिंचाई करनी पड़ सकती है|
मूंग का उपज दर तथा पैदावार कितना होगा ?
यदि हम आपसे मूंग की उपज की बात करे तो अच्छे से इसकी खेती करने पर वर्षा के समय में होने वाले मूंग की उपज लगभग 10 से 13 कुंटल प्रति हेक्टेयर तथा गर्मी के मौसम वाली मूंग की उपज 12 से 15 कुंटल प्रति हेक्टेयर होती है|
मूंग के पौधे में लगने वाले प्रमुख रोग ?
मूंग के पौधे को कई तरह के रोग लगते है ऐसे में पौधे की सुरक्षा करना जरूरी होता है इसके लिए पौधे की देखभाल करते रहना चाहिए| इसके पौधे में कोई तरह के रोग लग सकते है जिसकी विस्तार जानकारी नीचे दी गई है जो की कुछ इस प्रकार है|
फली छेदक
चित्ती जीवाणु रोग
झुलसा रोग
पती धब्बा
किंकल विषाणु रोग
दीमक
मूंग की खेती से कमाई ?
मूंग की खेती 2 से 3 महीने की होती है मूंग की प्रति हेक्टेयर पैदावार 10 से 12 कुंटल होती है तथा बाजार में इसका भाव 4 से 6 हजार रुपए प्रति कुंटल है इस हिसाब से 40 हजार के आसपास कमाई कर सकते है|