गुलाब की खेती कब और कैसे करे, यहां जानें गुलाब की किस्म, कमाई, पैदावार, इस खेती से होगा अच्छा मुनाफा
हमारे भारत देश में फूलों की हजारों प्रजातियां है लेकिन गुलाब एक सर्वाधिक लोकप्रिय पुष्प है| भारतीय बाजारों में गुलाब के फूल की मांग काफी अधिक है तथा गुलाब के फूलों का उपयोग केवल सजावट और सुंगध के लिए ही नही अपितु इससे गुलाब जल, गुलाब इत्र, गुलकंद और कई तरह की औषधीय बनने के लिए भी किया जाता है यही कारण है की इसे फूलों का राजा कहा जाता है| यदि आप एक जागरूक किसान है और आप खेती से अच्छी कमाई चाहते है तो फिर आपको गुलाब की खेती ही करनी चाहिए इस खेती में लागत है काफी है परंतु उतना फायदा भी है| इसकी बाजार में बहुत ज्यादा मांग होने के कारण इसका भाव आपको अच्छा मिल जाएगा|
आज का यह लेख आप सभी किसान भाईयों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि इस लेख में हम आपको गुलाब की खेती से संबंधित जानकारी देंगे जैसे की गुलाब की खेती क्या है ? गुलाब की खेती के लिए उपयुक्त तापमान तथा जलवायु ? गुलाब की खेती कैसे करे ? गुलाब की खेती कब करना चाहिए ? गुलाब की खेती में लगने वाले रोग ? गुलाब की खेती के लिए आवश्यक मिट्टी ? गुलाब की प्रमुख किस्म ? आदि की विस्तार जानकारी आपको यहां मिलेगी|
गुलाब की खेती क्या है ?
वैसे तो गुलाब का रंग गुलाबी ही होता है परंतु आज के समय में गुलाब कई अनेक रंगो में देखने को मिलता है इसमें सफेद और पीले रंग के फूल अधिक मात्रा में देखने को मिल जाते है| गुलाब की मांग इन दिनों बढ़ता जा रहा है एक आंकड़े के मुताबिक भारत में 19 लाख मिट्रिक टन से भी ज्यादा फूलों का उत्पादन होता है इस पुष्प की खेती के लगभग सभी हिस्सों में की जा सकती है गुलाब का अच्छा उत्पादन खेत की तैयारी, देख-रेख, खाद-उर्वरक आदि पर निर्भर करता है| यदि आप देसी गुलाब की खेती करते है तो इसकी खासियत यह है की ये 5 से 6 वर्ष तक अच्छा उत्पादन देता है तथा बाद में धीरे-धीरे कम हो जाता है|
गुलाब की खेती से किसान परंपरागत खेती से कही अधिक लाभ कमा रहे है फूलों की बढ़ती मांग तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में बड़ी फूल मंडी उपलब्ध होने से इसकी बिक्री की कोई समस्या नही है जैसे फलों का राजा आम है तो उसी प्रकार फूलों की बेगम गुलाब है| अतः गुलाब से संबंधित रोग की जानकारी होना और उनका समय पर नियंत्रण, बचाव करना जरूरी है|
गुलाब की खेती के लिए उपयुक्त तापमान तथा जलवायु ?
गुलाब की खेती में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक होना चाहिए| इसकी खेती सामान्य तापमान वाली जगह की आवश्यकता होती है किंतु हमारे भारत के उत्तरी क्षेत्रों के कुछ प्रदेशों में इसकी खेती को सर्दियों के मौसम में भी किया जा सकता है क्योंकि गर्मी के समय यहां तापमान काफी अधिक हो जाता है तथा तेज गर्म हवाएं भी चलती है| यह गर्म हवा गुलाब की खेती के लिए काफी हानिकारक होती है| इसलिए यहां इसकी खेती को सर्दियों के मौसम में किया जाता है| प्रिय किसान भाईयो, गुलाब की खेती में यदि तापमान का ठीक से ध्यान रखा जाए तो इसे राजस्थान जैसे शुष्क क्षेत्र में भी उगाया जा सकता है|
गुलाब की खेती के लिए आवश्यक मिट्टी ?
गुलाब की खेती में मृदा दोमट सबसे अनुकूल मानी गई है वैसे तापमान के अनुकूल सभी मिट्टी में खेती संभव है जिसका पी. एच. मान 6 से 7 के बीच तक उपयुक्त माना जाता है| इसके अलावा आपको खेत में जलनिकासी की उचित व्यवस्था कर लेनी है|
गुलाब की खेती कब करना चाहिए ?
आपकी जानकारी के लिए बता की, गुलाब की खेती करने का सबसे अच्छा समय यह की जलवायु, मौसम और मिट्टी के आधार पर निर्धारित किया जा सकता है| इसकी खेती अप्रैल से जून तक के माह में गुलाब की खेती करने के लिए सबसे उपयुक्त समय माना जाता है| यह समय गुलाब के पौधे के उगने तथा फूलने के लिए उचित होता है जिन क्षेत्र में ठंडी जलवायु रहती है वहा इसे अक्टूबर तथा नवंबर माह में भी किया जा सकता है|
इसके साथ ही गुलाब की खेती के लिए आपको सूचित तरीके से खेती करने के तकनीकी तथा उपकरणों का उपयोग करना चाहिए| यदि आपको इसकी अधिक जानकारी नही है तो फिर आप नगर विकास प्राधिकरण तथा कृषि विभाग से ले सकते है|
गुलाब की प्रमुख किस्म ?
यदि हम गुलाब के किस्म की बात करे तो पूरे विश्व भर में गुलाब के किस्म की संख्या लगभग 20 हजार से भी ज्यादा है परंतु कुछ किस्म का ही व्यवसायिक खेती के लिए उपयोग में लाया जाता है| हमारे भारत देश में पाई जाने वाली प्रमुख किस्म में पूसा सोनिया प्रियदर्शनी, देलही प्रिसेंज नुरजाह, डमस्क रोज, बंजारन, प्रेमा, मोहनी प्रमुख है|
गुलाब की खेती कैसे करे तथा पौधे लगाने की विधि ?
यदि आप गुलाब का पौधा लगाना चाहते है तो आप इसे 2 तरीके से लगा सकते है| पहला तो, आप इसका पौधा नर्सरी में लगा सकते है तथा दूसरा तरीका कलम विधि से सीधे खेत में लगा सकते है| गुलाब के पौधे कतार से कतार की दूरी 6 से 8 फिट रखे तथा गुलाब के पौधे से पौधे की दूरी की तो 2 या फिर 3 फिट की दूरी पर्याप्त है|
गुलाब की खेती में कौनसा खाद डाले ?
गुलाब एम ज्यादा फूल आने के लिए 25 किलोग्राम यूरिया तथा NPK की 12:32:16 ग्रेट की खाद को 22 किलोग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से डाल के सिंचाई कर देना है| प्रिय किसान भाईयो यदि आप गुलाब पॉलीहाउस में गुलाब की खेती करना चाहते है तो खाद अपने अनुभव या फिर कृषि सलाहकार के निर्देश से ही डाले|
गुलाब की खेती में लगने वाले रोग ?
गुलाब के पौधे तथा फुल दोनो में रोग लग जाते है इसीलिए इन्हे अधिक देखभाल की आवश्यकता होती है| गुलाब की खेती में सुंडिया, खर्रा रोग, उलटा सुखा जैसे रोग सकते है| इसले अलावा इसमें किट रोग भी पौधे को काफी हानि पहुंचाते है ऐसे ही कुछ रोग तथा उनकी रोकधाम के बारे में बताया जा रहा है|
फंगल रोग
सफेद मक्खी किट रोग
स्केल किट रोग
गुलाब की खेती से कमाई ?
यदि हम गुलाब की खेती से कमाई की बात करे तो, गेहूं की फसल में एक एकड़ में लगभग 40 से 50 हजार रुपए तक की कमाई होती है जबकि गुलाब की खेती में ये कमाई 10 लाख या फिर इससे अधिक भी की जा सकती है| इसकी लिए यदि अप कृषि से अच्छा मुनाफा चाहते है तो फिर आपको गुलाब की खेती करना चाहिए कोकी इस खेती से आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते है|