हमारे भारत देश में आम के बाद केले दूसरे सबसे महत्वपूर्ण फल है इसके पौधे को अधिक जल की आवश्यकता होती है तथा इसकी बागवानी के लिए उपजाऊ, गहरी तथा अधिक जल धारण वाली दोमट मिट्टी उपयुक्त होती है| किसान झील, तलाब या नदी किनारे की नम भूमि पर रोपाई करके केले की खेती से अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकते है| केले के पौधे को सभी भागो को किसी न किसी रूप में प्रयोग किया जाता है| यदि आप खेती से अच्छी कमाई करना चाहते है तो फिर आपको केले की खेती करना चाहिए क्योंकि इसकी खेती में लागत कम है और मुनाफा ज्यादा है|
यदि आप केले की खेती करना चाहते है तो फिर आपके लिए यह लेख बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि इस लेख में हम अपने पाठकों को केले की खेती से जुडी कई आवश्यक जानकारी देंगे जैसे की भारत में केले की खेती ? केले की खेती कैसे करे ? केले की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु और मिट्टी ? केले की खेती में लागत तथा कमाई ? केले की खेती में सिंचाई करने की विधि ? केले की खेती के लिए उपयुक्त उर्वरक / खाद ? आदि की विस्तार जानकारी आपको यहां इस लेख में ही मिलेगी|
भारत में केले की खेती ?
केला भारत वर्ष का प्राचीनतम स्वादिष्ट पौष्टिक पाचक तथा लोकप्रिय फल है तथा इसके स्वाद, पोषक तत्व और चिकित्सक गुणों के कारण यह लगभग पूरे वर्ष भारतीय बाजारों में उपलब्ध रहता है| जानकारी के अनुसार हमारे भारत देश में केले की खेती सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और आसाम आदि कई राज्यो में इसकी खेती होती है वही उत्तर प्रदेश में कई क्षेत्र में केले की खेती की जा रही है|
केले की खेती कैसे करे ?
यदि आप केले की खेती अच्छा मुनाफा कमाना चाहते है तो फिर आपको इसकी खेती सही विधि से करनी चाहिए क्योंकि यदि आप इसकी खेती सही विधि से नही करते है तो आपको इससे अच्छी पैदावार नही मिल पाएगी| सही विधि से खेती करने के लिए नीचे दिए गए पॉइंट्स को फॉलो करे|
केले की खेती के लिए आपको सबसे पहले खेत की 2 से 3 बार गहरी जुताई कर देनी है|
अंतिम जुताई के समय गोबर की खाद मिट्टी में अच्छी तरह से मिला ले|
इसके बाद आपको खेत को समतल करवा लेना है|
रोपाई के लिए 1.7 * 1.7 मीटर से कम फासला नही होना चाहिए|
बीज की गहराई के लिए केले की जड़ों को 45*45*45 सेंटीमीटर या 60*60*60 सेंटीमीटर के गड्डे में डाले|
गड्डे को 10 किलो रूडी की खाद या फिर गोबर, नीम केक से भरे|
गड्डे के बीच में केले के पौधे को डाले व आसपास मिट्टी डालकर दबाए, ज्यादा गहराई न करे|
केले की उन्नत किस्म ?
हमारे भारत देश में केले की कई किस्म उपलब्ध है जिसमे से प्रमुख निम्न किस्म है जिसकी जानकारी नीचे दी गई है|
कुठिया
बत्तीस
रोवेस्ट
केले की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु और मिट्टी ?
केला का पौधा एक उष्ण कटिबंधीय पौधा है तथा केले की खेती में जलवायु का भी बहुत अधिक महत्व होता है| बारिश का मौसम पौधों की वृद्धि के लिए अच्छा माना जाता है परंतु बारिश से खेत में जलभराव नही होने देना है| इसके पौधे अधिकतम 40 डिग्री तथा न्यूनतम 14 डिग्री तापमान को ही सहन कर सकता है|
यदि हम केले की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी की बात करे तो, इसकी खेती के लिए जीवाश युक्त दोमट मिट्टी की आवश्यकता होती है| जलभराव वाली भूमि में इसकी खेती करने से पौधों पर रोग लगने का खतरा अधिक होता है| इसकी खेत में भूमि का पी.एच मान 6 से 8 के मध्य होना चाहिए|
केले की खेती के लिए उपयुक्त उर्वरक / खाद ?
केले की खेती में आपको प्रति पौधा 200 ग्राम नाइट्रोजन, 90 ग्राम फास्फोरस तथा 200 ग्राम पोटाश की आवश्यकता होती है| इसके अलावा यूरिया 450 ग्राम और म्यूरेट ऑफ पोटाश 350 ग्राम का भी उपयोग कर सकते है|
निराई गुड़ाई कैसे करे ?
केले की खेती को आवश्यकतानुसार निराई गुड़ाई करते रहना चाहिए इससे पौधे को हवा एव धूप आदि अच्छी तरह से मिलती रहती है जिससे फैसला अच्छी तरह से चलती है और फल अच्छे आते है|
केले की खेती में सिंचाई करने की विधि ?
खेत में नमी हमेशा बनी रहे है इसके लिए नियमित रूप से सिंचाई करते रहे है गर्मी के मौसम में 7 से 10 दिनों के अंतराल में तथा शीतकाल में 12 से 18 दिनों के अंतराल पर सिंचाई करते रहे| बरसात के मौसम में सिंचाई करने की जरूरत नही होती है यदि फिर भी आपके क्षेत्र में समय पर वर्षा नही होती है तो फिर आपको अपने अनुसार सिंचाई कर लेनी है|
किट तथा रोग प्रबंधन ?
हर किसान की कोशिश होनी चाहिए कि वो फसल में लगने वाले किट की पहचान करे जैसे की भुंडी, राइजोम की भुंडी, केले का चेप, थ्रिप्स, निमटोडी, सिगाटोका पत्तो पर धब्बा रोग, पसाना बीमारी आदि रोग की अच्छे से पहचाना कर एक्सपर्ट की सलाह अनुसार कीटनाशक आदि डाल बीमारी से बचाव कर फसल को बचा सकते है| केले की खेती के लिए आप कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों से ट्रेनिंग तथा सलाह भी ले सकते है|
केले पकाने की विधि ?
केले को पकाने के लिए घार को किसी बंद कमरे में रखकर केले की पत्तियों से ढक दे एक कोने में उपले या फिर अगीठी जलाकर रख देते है और फिर कमरे को मिट्टी से सील बंद कर देते है यह लगभग 48 से 72 घंटे में कमरे केला पककर तैयार हो जाता है|
केले की खेती में लागत तथा कमाई ?
एक एकड़ में लगभग आप 1450 केले के पौधे लगा सकते है ग्रैंड G-9 में एक पौधे की कीमत लगभग 15 से 20 रुपए की होती है| तो करीब 20328 रुपए में पौधे खरीद पाएंगे| खाद तथा अन्य चीजों की कीमत करीब 25 से 30 हजार रुपए माने तो 50 हजार रुपए में आप खेती कर सकते है यानी आप इस खेती से लाखो कमा सकते है|