मल्टीक्रॉप थ्रेशर मशीन कम समय में तथा कम लागत में फसल से दाने को अलग-अलग करती है, यह मशीन किसानों के लिए एक बहुत ही उपयोगी मशीन है| बहुत से बड़े-बड़े किसान अपना काम इस मशीन के माध्यम से पूरा करने के बाद फिर वह इस मशीन को किराए पर भी दे देते है| मशीन को किराए पर चलाकर भी एक अच्छी आमदनी हो सकती है| आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारतीय बाजार में कई कंपनियों के अनेक प्रकार के थ्रेशर मशीन उपलब्ध है, किसानों को अपनी लागत तथा आवश्यकता अनुसार ही मशीन खरीदना चाहिए|
आज का यह सुंदर लेख सभी किसान भाईयो के लिए महत्वपूर्ण लेख होने वाला है, क्योंकि इस लेख के माध्यम से हम आपको मल्टीक्रूप मशीन की निम्न जानकारी देंगे| जैसे की मल्टीक्रॉप थ्रेशर मशीन क्या है? मल्टीक्रॉप थ्रेशर मशीन से क्या-क्या लाभ है? देश की सर्वशेष्ट थ्रेशर मशीन की सूची ? थ्रेशर मशीन का उपयोग कौन-कौन सी फसलों में कर सकते है? मशीन का उपयोग करते हुए रखनी होगी सावधानी सूची ? मल्टीक्रॉप थ्रेशर मशीन की कीमत की विस्तार जानकारी ? थ्रेशर मशीन के कितने प्रकार होते है मुख्य रूप से ? मल्टीक्रॉप थ्रेशर मशीन की प्रमुख विशेषता क्या होती है? नई थ्रेशर मशीन खरीदने पर कितनी सब्सिडी मिलेगी? थ्रेशर मशीन खरीदते समय किन बातो का ध्यान रखन चाहिए?
मल्टीक्रॉप थ्रेशर मशीन क्या है?
मल्टीक्रॉप थ्रेशर मशीन एक ऐसा यंत्र है जिसके माध्यम से किसान भाईयो कई फसलों की गहनाई कर सकते है| इसके साथ ही आप अपने अनाज की सफाई और दाने से भूसा को आसानी से निकाल सकते है| इस मशीन का उपयोग कई फसलों में किया जाता है जैसे की सोयाबीन, गेहूं, जौ, मूंगफली, सरसो, राई, मक्का, धान, चना आदि फसलों में मल्टीक्रॉप थ्रेशर मशीन का उपयोग किया जाता है|
मल्टीक्रॉप थ्रेशर मशीन से क्या-क्या लाभ है?
मल्टीक्रॉप थ्रेशर मशीन एक टिकाऊ तथा मजबूत मशीन है|
इसकी लाइफ काफी लंबी होती है|
इस मशीन को एक जग से दूसरी जगह आसानी से ले जाया जा सकता है|
ट्रैक्टर की मदद से मशीन को खेत में ले जाकर थ्रेशिंग का कार्य कर सकते है|
अपना काम संपूर्ण होने पर आप इस मशीन को किराए पर देकर अतरिक्त कमाई की जा सकती है|
इस मशीन की मदद से एक बार में ही दोनो और भूसे को अलग कर सकते है|
इसके उपयोग से किसान की मजदूरी तथा श्रम और समय की बचत होती है|
कम समय में भी अधिक काम किया जा सकता है|
देश की सर्वशेष्ट थ्रेशर मशीन की सूची ?
दशमेश 423- मक्का थ्रेसर
महिंद्रा थ्रेशर
लेंडफोर्स मल्टी क्रॉप्स थ्रेशर
दशमेश 641- धान थ्रेसर
लेंडफोर्स धान थ्रेशर
लेंडफोर्स हरनम्भा थ्रेशर
महिंद्रा M55 थ्रेशर
थ्रेशर मशीन का उपयोग कौन-कौन सी फसलों में कर सकते है?
गेहूं
धान
चना
मक्का
सोयाबीन
सूर्यमुखी
अरहर
ज्वार
मशीन का उपयोग करते हुए रखनी होगी सावधानी सूची ?
मशीन पर केवल पारंगत मजदूरों से कार्य करवाए|
छोटे बच्चे को मशीन से दूर रखे|
फसल की गहनाई के समय आपको ढीला कपड़ा नही पहनना चाहिए|
कपड़ा मशीन के अंदर आ सकता है जिसके कारण से आपको चोट लग सकती है|
मशीन को मजबूती से फिट करके बांधना होता है|
इसके कारण से फसल गहनाई के समय मशीन हिले ना|
मशीन का उपयोग रात के समय में नही करना चाहिए|
यदि आप किसी कारण से रात में ही मशीन का उपयोग करते है तो आपको उजवावले की विशेष वेवस्था कर लेनी चाहिए|
यदि आप मशीन पर काम रहे है तो आपको अपना मुंह, नाक, हाथ को अच्छे से किसी कपड़े से बांध लेना है|
इसके अलावा आपको, आखों में कोई धूल न जाए इसके लिए आपको चश्मा पहन लेना है|
मल्टीक्रॉप थ्रेशर मशीन की कीमत की विस्तार जानकारी ?
इस मशीन की कीमत थ्रेशर की गुणावक्ता के अनुसार अलग-अलग होती है, बाजार में मल्टी क्रॉप्स थ्रेशर की कीमत 60 हजार रुपए से चार लाख रुपए की है परंतु आपको अपने आवश्यकता अनुसार ही मशीन खरीदना है| इस मल्टी क्रॉप्स थ्रेशर का निर्माण बड़ी कंपनी से लेकर छोटी कंपनी भी करती है|
थ्रेशर मशीन के कितने प्रकार होते है मुख्य रूप से ?
मक्का थ्रेशर कृषि यंत्र : इस मशीन की मदद से मक्का के दाने को पूरी तरह से अलग अलग कर दिया जाता है| इसके बाद जो बचा हुआ शेष भाग होता है उसे बहार निकाल दिया जाता है| इस मशीन का उपयोग करने से कम समय में ही मक्का की गहनाई का काम आसानी से पूरा हो जाता है|
गेहूं थ्रेशर कृषि यंत्र : गेहूं थ्रेशर का उपयोग गेहूं की फसल की कटाई और गेहूं की गहनाई तथा गेहूं की सफाई में भी इस मशीन का उपयोग किया जा सकता है| इस मशीन की मदद से गेहूं के दाने तथा गेहूं का भूसा दोनो अलग अलग हो जाता है|
मल्टीक्रॉप थ्रेशर मशीन की प्रमुख विशेषता क्या होती है?
थ्रेशर मशीनों में से बहु फसलीय मशीन काफी प्रचिलित है, इसके कई पार्ट्स भी होते है जैसे की - फेम, कटाई करने वाला सिलेंडर, सिलेंडर का खोल, अवतल दोलायमान, छलनी, घिरनी, पट्टे, चार पहिए, चूषक धोंकनी, पंखा आदि प्रणाली से मिलेकर थ्रेशर मशीन बनी होती है तथा यही इसकी विशेषता भी होती है|
नई थ्रेशर मशीन खरीदने पर कितनी सब्सिडी मिलेगी?
केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार अपनी योजना के अरतर्गत से किसानों को थ्रेशर मशीन की खरीदी पर सब्सिडी प्रदान करती है| विभिन राज्यो में अलग अलग सब्सिडी योजना के अंतर्गत दी जाती है| एक सामन्य तौर पर लघु, सीमांत तथा महिला किसानों के लिए सरकार 50 % तक की सब्सिडी सरकार की ओर से दी जा रही है|
इसके अलावा बड़े किसानों को नई थ्रेशर मशीन खिरीदी पर 40% तक की सब्सिडी सरकार की ओर से दी जा रही है| इसके तहत वह सभी किसान जो नई थ्रेशर मशीन के लिए सब्सिडी प्राप्त करना चाहते है वह सभी किसान सब्सिडी की अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग तथा कृषि विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से संपूर्ण जानकारी प्राप्त करे|
थ्रेशर मशीन खरीदते समय किन बातो का ध्यान रखन चाहिए?
अपनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आपको मशीनों का चयन करना होगा|
जो की सुरक्षा की दृष्टि से आधुनिक तकनीकी से बना हो|
ऐसी मशीनों का चयन करना चाहिए, जिसका उपयोग के दौरान कम से कम खतरा हो|
अपनी फसल के अनुसार ही मशीन का चयन करे|
मशीन खरीदते समय बाजार में एक बार जांच आवश्य कर ले की उस मशीन के पार्ट्स मजार में उपलब्ध है या नही|