गन्ना, प्राचीन समय से ही भारतीय उप-महाद्वीप में एक प्रमुख फसल के रूप में माना जाता है| आपकी जानकारी के लिए बता दे की, गन्ने की खेती 110 से भी अधिक देशों में होती है तथा भारत और ब्राजील मिलकर विश्व के कुल गन्ना उत्पादन का 50% उत्पादन करते है| हमारे भारत देश में गन्ने की फसल को नकदी फसल के रूप में भी माना जाता है, इसके चलते गन्ना देश के चीन आधारित उद्योग का प्रमुख आधार है| गन्ने से शक्कर तथा शुगर, गुड और स्प्रे जैसी कई उत्पाद बनाए जाते है|
वर्तमान समय में किसान गन्ने की खेती बहुत ही कम करते है, इसकी खेती केवल एक जागरूक किसान ही करता है| यदि आप भी एक जागरूक किसान है और आप कृषि क्षेत्र में अच्छा खासा लाभ कमाना चाहते है तो आपको गन्ने की खेती करना चाहिए| आज का यह लेख आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि इस लेख में हम आपको गन्ने में खेती से संबंधित जानकारी देंगे जैसे की गन्ने की खेती क्या है? गन्ना फसल की सिंचाई कब और कैसे करे? गन्ने की खेती करने का सही समय कौनसा है? गन्ना फसल की खेती कैसे करे? गन्ने की उन्नत किस्म की विस्तार जानकारी? गन्ना के खेती में खरपतवार कब और कैसे करे? खेती के लिए उचित खाद ? गन्ना की फसल में लागत तथा कमाई क्या है? गन्ने की फसल में रोग नियंत्रण कैसे करे?
गन्ने की खेती क्या है?
गन्ना उत्पादक में भारत का दूसरा स्थान है, गन्ने के जूस से गुड, शक्कर तथा शराब आदि चीजों को बनाया जाता है| गन्ने की फसल एक ऐसी फसल है जिस पर जलवायु परिवर्तन का कोई भी प्रभाव नही पड़ता है यही कारण है की गन्ने की फसल एक सुरीक्षित खेती भी कहलाती है| भारतीय बाजारों में गन्ने की मांग तथा भाव पूरे वर्ष अच्छा रहता है, विश्व में सबसे ज्यादा गन्ना भारत में उगाया जाता है| जो लगभग पूरे उत्पादन का 35% से 40% है, इसकी खेती प्रति वर्ष लगभग 30 लाख हेक्टर भूमि पर की जाती है|
गन्ने की खेती करने का सही समय कौनसा है?
सामन्यतौर पर भारत देश में गन्ने की खेती शरदकालीन तथा बासंतकालीन गन्ने की फसल बोई जाती है, आपकी जानकारी के लिए बता दे की गन्ने की खेती सर्वाधिक अक्टूबर से नवंबर के मध्य की जाती है| गन्ने के अच्छे अंकुरित के लिए आपके क्षेत्र का तापमान 25 से 30 डिग्री होना चाहिए|
गन्ना फसल की खेती कैसे करे?
गन्ना फसल की खेती करने के लिए आपको सर्वप्रथम उपजाऊ मिट्टी वाले खेत का चयन कर लेना है|
मिट्टी का चयन आपको इन मिट्टियो में से ही करना है जैसे की - दोमट, काली भारी मिट्टी, पीली मिट्टी तथा रेतीली मिट्टी|
इसके बाद आपको मिट्टी तैयार कर लेनी है|
खेती के लिए उचित जल निकास वाली भूमि की आवश्यकता होती है|
जिस भूमि आप गन्ने की खेती करना चाहते है, उस खेत की मिट्टी का पीएच मान 6 से 7 के मध्य होना चाहिए|
इसकी फसल करने के लिए सामान्य वर्षी ही प्रयाप्त है तथा 75 se 120 CM वर्षा होना चाहिए|
गन्ने की फसल में न्यूनतम तापमान 21 से 26 डिग्री तक होना चाहिए|
अधिकतम तापमान 35 डिग्री होना चाहिए, इससे अधिक तापमान नही होना चाहिए|
गन्ना फसल की सिंचाई कब और कैसे करे?
गन्ने की रोपाई नम भूमि में की जाती है, इसी लिए इस फसल में शुरुआती समय में सिंचाई की आवश्यकता नही होती है परंतु गर्मी के मौसम में सप्ताह में एक बार सिंचाई करना आवश्यक है|
गन्ने की उन्नत किस्म की विस्तार जानकारी?
Saccharum Barberi
Saccharum Edukel
Saccharum Officinarum
Saccharum Spontaneum
Saccharum Ravennae
गन्ना के खेती में खरपतवार कब और कैसे करे?
यदि आप गन्ने के खेत में खरपतवार पर नियंत्रण पाना चाहते है, तो इसके लिए आपके पास 2 विकल्प है प्राकृतिक तथा रसायनिक इन दोनो माध्यम से आप गन्ना फसल का खरपतवार कर सकते है|
इसके पौधे को 5 माह तक खरपतवार से बचाना होगा|
प्राकृतिक विधि द्वारा खरपतवार पर नियंत्रण पानी के लिए प्रति माह एक बार निराई - गुड़ाई की जाती है|
रसानिक विधि द्वारा खरपतवार पर नियंत्रण के लिए बीज रोपाई के पश्चात एंट्राजिन की उचित मात्रा का छिड़काव करे|
आवश्यक जलवायु
यदि आप गन्ने की खेती करना चाहते है तो आपको गन्ने के अनुकरण के समय नमीयुक्त मिट्टी के साथ ही 21 से 25 डिग्री सेंटीमीटर तापमान की आवश्यकता होती है| इसके साथ ही कल्ले निकाने तथा बडवारा के दौरान साधारण तापमान 30 से 35 डिग्री होना चाहिए|
खेती के लिए उचित खाद ?
गन्ने की फसल आपको खेत में क्यारी बना कर की करना चाहिए, फसल के पकने की अवधि लंबी होने के कारण खाद की आवश्यकता भी अधिक होती है| सामान्य तौर पर बुआई से पूर्व खेत में 10 से 15 तन गोबर की खाद मिला देना है, इसके अलावा 250 से 350 किलोग्राम, नाइट्रोजन 80 किलोग्राम, फॉस्फोरस 66 किलोग्राम प्रति दर से उपयोग करना चाहिए| स्फुर तथा पोटाश की पूरी बुआई के ही समय प्रयोग करना है|
नाइट्रोजन की कुल मात्रा के 3 समान भागो में बाटकर बुआई के क्रमश 30 दिन 90 दिन तथा 120 दिन में उपयोग करे|
जस्ते की कमी होने पर बुआई के साथ 25 किलो जिंक सल्फेट प्रति हेक्टर आवश्य डाले|
नाइट्रोजन उर्वरक के साथ निमखली के चूर्ण में मिलाकर उपयोग करने में नाइट्रोजन उपयोगिता बाड़ाती है|
दीमक से भी सुरीक्षित मिलती है|
गन्ना की फसल में लागत तथा कमाई क्या है?
यदि आप गन्ने की फसल की खेती करते है तो, इससे आपको एक अच्छा खासा लाभ मिल सकता है|
यदि आप एक एकड़ में गन्ने की खेती करते है तो इसमें आपको लगभग 350 कुंटल गन्ना उत्पादन होता है|
इससे आप लगभग 30 हजार रुपए तक की लगात लगती है|
इस फसल में आपको लगभग 1 लाख रुपए की कमाई होती है|
इसमें आपको लगभग 70 हजार रुपए का मुनाफा होता है|
गन्ने की फसल में रोग नियंत्रण कैसे करे?
यदि आप गन्ने की खेती कर रहे है तो आपको इसमें रोग का विशेष ध्यान देना होगा, गन्ने की खेती वानस्पतिक संवर्धन या बीज उपचारित विधि द्वारा की जानी चाहिए| जिसमे की अधिकांश रोग गन्ने के बीज द्वारा ही फैलते है उन पर नियंत्रण करना आवश्य है|