आज का यह सुदेर लेख देश के सभी किसानों के लिए आवश्यक होने वाला है क्योंकि इस लेख हम आपको गेहूं की कटाई मशीन से संबंधित जानकारी देंगे| जैसे की गेहूं कटाने की मशीन क्या है? मशीन से गेहूं काटने से लाभ ? रीपर मशीन क्या है? रोटरी रेक तथा स्क्वायर बेलर क्या है? रीपर मशीन के प्रमुख प्रकार ? रीपर मशीन की प्रमुख विशेषता सूची? मशीन खरीदते समय किन बातो का विशेष ध्यान रखना चाहिए? फसल कटाई मशीन पर क्या रहेगी सब्सिडी ? रीपर कम बाइंडर क्या है?
गेहूं कटाने की मशीन क्या है?
इस आधुनिक समय में फसल कटाई के लिए कई मशीने उपलब्ध है, आप अपनी फसल की कटाई हार्वेस्टर के माध्यम से करवा सकते है| इस हार्वेस्टर का कार्यक्षमता अधिक होती है, यह मशीन एक घंटे में ही लगभग 2 एकड़ जमीन की फसल की कटाई की जा सकती है| इसके अलावा भारतीय बाजारों में ऐसी कई मशीन है जो की ट्रैक्टर के माध्यम से चलती है| इसका उपयोग भी आप फसल कटाई के लिए कर सकते है|
मशीन से गेहूं काटने से लाभ ?
पहले के समय में किसान को फसल कटाई करने में अधिक समय लगता था और साथ ही अधीन मेहनत भी लगती थी| परंतु अब फसल कटाई के लिए कई मशीन उपलब्ध है| यदि आप फसल कटाई में मशीन का उपयोग करते है तो इससे आपका कार्य आसान हो जाता है, मशीन उपयोग से कार्य कम समय अधिक कार्य होता है| इस आधुनिक समय में सभी फसल की कटाई के लिए मशीन उपलब्ध है|
रीपर मशीन क्या है?
रीपर मशीन एक कृषि यंत्र है, यम मशीन फसल को काटने के लिए उपयोग में लिया जाता है| इस रीपर मशीन के माध्यम से घंटे में होने वाला कार्य को कुछ पल में ही कर सकते है| यह रीपर मशीन खेत में तैयार फसल को उसकी जड़ के पास से 2 इंच की ऊंचाई पर काटता है|
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, जिन क्षेत्रों में हरे चारे के लिए फसल कटनी होती है वहा कंबाइंड हार्वेस्टिंग की तुलना में रीपर बाइंडर मशीन का अधिक उपयोग करते है| इस रीपर मशीन मशीन के माध्यम से गेहूं, मक्का, धान, मूंग, चना, आदि फसलों को कटाई आसानी से की जा सकती है|
रीपर मशीन के प्रमुख प्रकार ?
आमतौर पर दो तरह की रिपर मशीन भारत देश में ज्यादा प्रचिलित है, इसमें पहली मशीन को हाथ से चलाया जाता है तथा दूसरी मशीन को ट्रैक्टर के माध्यम से चलाया जाता है| परंतु आपकी के लिए बता दे की हाथ से चलने वाली मशीन में पेट्रोल तथा डीजल डालकर चलाया जाता है|
वाकिंग बिहाइंड रीपर मशीन
स्वचालित रीपर मशीन
ट्रैक्टर रीपर मशीन
स्ट्रा रीपर मशीन
हैंड रीपर बाइंडर मशीन
रोटरी रेक तथा स्क्वायर बेलर क्या है?
इसके माध्यम से खेतो में पराली को इक्कठा किया जाता है, बेलर के माध्यम से गांठे बनाई जाती है| इस तरह गांठों को ट्रांसपोर्ट करना भी आसान होता है| कटाई के लिए W70 कॉम्बिन हार्वेस्टर भूमि की तैयारी के लिए 5 डी गियर प्रो ट्रैक्टर और अवशेष प्रबंधन के लिए रोटरी रेक और स्क्वायर बेलर|
रीपर मशीन की प्रमुख विशेषता सूची?
मशीन के उपयोग करने पर यह फसल को काटकर फसल की बायंडिंग भी कर देती है|
इस मशीन के मांध्यम से कई फसलों की कटाई की जा सकती है जैसे की गेहूं, जौ, धान आदि फसल की कटाई आप इस मशीन से आसानी से कर सकते है|
यह मशीन 1 घंटे में 25 से 50 मजदूरों के बराबर फसल की कटाई कर सकते है|
इस मशीन की मुख्य विशेषता यह है की यह मशीन 1 घंटे में एक एकड़ क्षेत्र की फसल काट लेती है|
इसमें फसल की थ्रेसिंग करने में भी काफी आसानी होती है|
यह मशीन रीपर मशीन छोटे फसलों तथा बड़े फसलों को भी बड़ी आसानी से काट सकती है|
रीपर मशीन की कीमत क्या है?
भारतीय बाजार में आपको कई तरह की रीपर मशीन मिल जाएगी, जिनकी कीमत अलग अलग होती है| कृषि क्षेत्र में अधिकतर काम में आने वाली रीपर मशीन है| इस मशीन की कीमत 60 हजार रुपए शुरुआत होकर 4 लाख रुपए तक होती है|
रीपर कम बाइंडर क्या है?
रीपर कम बाइंडर एक फसल काटने वाली मशीन है, इसका उपयोग करके आप घंटो का काम कुछ समय के अंदर ही कर सकते है| यह तैयार फसल को उसकी जड़ के 1 से 2 इंच ऊंचाई पर कटता है| बाजार में कई प्रकार की रीपर ब्राइंडर मशीन है, इस मशीन की कीमत 50 हजार रुपए से लेकर 2.5 लाख रुपए तक होती है| जबकि ट्रैक्टर से चलने वाली रीपर की मशीन 80 हजार से 2 लाख रुपए तक है|
मशीन खरीदते समय किन बातो का विशेष ध्यान रखना चाहिए?
आपकी मशीन अपने आवश्यकता अनुसार ही खरीदना है|
मशीन में लगे कटाई करने वाले हिस्से को एक बार अच्छे से चेक कर ले|
इसके पार्ट्स कहा मिलेंगे और पार्ट्स किस रेट तक मिल सकते है, इसका विशेष ध्यान रखना है|
मशीन लाने से पहले आपको एक बार मशीन की पूरी सर्वेसिंग करवा लेनी है|
फसल कटाई मशीन पर क्या रहेगी सब्सिडी?
राज्य सरकार किसानों को नई फसल कटाई मशीन खरीदने पर 25% से लेकर 75 % तक की सब्सिडी किसानों को प्रदान कर रही है| इसकी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको नजदीकी कृषि यंत्र शोरूम या कृषि विभाग में जाकर संपर्क कर लेना है|