वर्तमान समय में खेत में रबी फसल खड़ी है, जो की पकने की तैयारी में है| लाभाग एक माह के बाद रबी फसल पूरी तरह से पक जाएगी इसके चलते फिर किसान रबी फसल की कटाई की तैयारी में जुड़ जाएंगे| फसल कटाई के बाद किसान अपने खेत को लगभग 2 से 3 महीने खाली छोड़ देते है| परंतु एक जागरूक किसान अपने खेत में पूरे साल खेती करके अच्छा खासा लाभ खेती से कमा सकते है| यदि आप भी खेती में अच्छा लाभ लेना चाहते है तो आपको गर्मी के समय में भी खेती करना चाहिए|
प्रिय किसान भाईयो यदि आप भी गर्मी के मौसम में भी खेती करना चाहते है तो आज का यह लेख आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको गर्मी के मौसम की फसल की जानकारी देंगे जैसे - की गर्मी के मौसम किन फसलों की खेती करना चाहिए? गर्मी के मौसम में खेती करने का क्या कारण है? क्या गर्मी के मौसम में खेत को खाली रखना जरूरी होता है? गर्मी में उगाई जाने वाली प्रमुख सब्जियां कौन-कौन सी है? गर्मी में खेती करने हेतु खेत की तैयारी कैसे करे? गर्मी में खेती करने हेतु खेत की तैयारी कैसे करे? गर्मी में खेती करने हेतु खेत की तैयारी कैसे करे? कृषि फसल के प्रमुख प्रकार ?
आदि की जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से विस्तार में जानकारी मिलेगी कृपया आप इस लेख को एक बार अंत तक आवश्य ही पढ़े|
क्या गर्मी के मौसम में खेत को खाली रखना जरूरी होता है?
कई किसानों का मानना है की गर्मी के मौसम में हमे कोई फसल की खेती नही करनी चाहिए| ऐसा करने पर खेत की मिट्टी की उर्वरता कम हो जाती है क्योंकि गर्मी के समय खेत में बहुत सी बड़ी-बड़ी दरारें आ जाती है जिसके कारण से खेत की मिट्टी में से गर्म हवा बहार निकल जाती है| परंतु ऐसा बिलकुल भी नही है यदि आप अपने खेत में सही समय पर खाद तथा खाद सही मात्रा में रहे है तो आप मिलकुल पूरे साल खेत में खेती कर सकते है| आप अपने खेत में गर्मी के मौसम में भी खेती कर सकते है|
गर्मी के मौसम में खेती करने का क्या कारण है?
कई किसान धान की फसल कटाई के बाद सिंचाई के साधन होते हुए भी खेत को बंजर ही छोड़ देते है| क्योंकि उसे गर्मी के मौसम में किसी भी फसल की खेती नही करनी होती है| गर्मी के मौसम में खेती करने का बेस्ट तरीका हम आपको देने वाले है| यदि आपके पास गर्मी के मौसम तक पानी की अच्छी व्यवस्था है तो फिर आपको गर्मी में भी खेती करना चाहिए| यदि आपके पास पानी की व्यवस्था कम है तो आपको कुछ इस तरह की फसल का चयन करना होगा जिसे पानी / सिंचाई आवश्यकता कम होती हो|
गर्मी के मौसम किन फसलों की खेती करना चाहिए?
गर्मी के मौसम में यदि आप भी खेती करने का सोच रहे है तो आपको फसल का चयन अपने क्षेत्र की जलवायु के अनुसार ही फसल का चयन करना है| आपको कुछ इस तरह की फसल का चयन करना है जो की जिसेमें सिंचाई की आवश्यकता कम हो| गर्मी के मौसम में आप मुख्य रूप से प्याज, लेसन, गन्ने, खरबूजा, शंकरकंद, गाजर और कई सब्जियों की खेती आप गर्मी के मौसम में आसानी से कर सकते है|
गर्मी में उगाई जाने वाली प्रमुख सब्जियां कौन-कौन सी है?
यदि आपने गर्मी के मौसम में सब्जियों की खेती करने का मन बना ही लिया है तो आपके लिए अच्छी जानकारी यह है की आप इस मौसम में कई सब्जियों की खेती कर सकते है जैसे की- बैंगन, जुकिनी, टमाटर, करेले, हरी मटर, हरी सेब, भिंडी, खीरा, कद्दू, मैथी, पालक आदि सब्जियों की खेती आप गर्मी के मौसम में आसानी से कर सकते है|
गर्मी में खेती करने हेतु खेत की तैयारी कैसे करे?
यदि आपके खेत की मिट्टी उचित जल निकास वाली दोमट मिट्टी है तो आपको सबसे पहले उस जमीन को 2 से 3 बार अच्छे गहरी जुताई करवा लेनी है| इसके बाद आपको हल तथा कल्टीवेटर की मदद से भूमि को समतल कर देना है| यह करने पर जब आप बीज बुआई करेंगे तो बीज उचित मात्रा में गिरेंगे| खेत में आपको ऑर्गेनिक खाद / सड़ी गोबर 2 कुंटल प्रति हेक्टर की दर से डाल देना चाहिए|
गर्मी के फसल की बुआई कई तरह से करे?
बीज की बुआई हमेशा सीड ड्रिल से करे, छोटे आकार के बीज जैसे की बाजरा आदि की बुआई आपको छिटकांव विधि से करनी चाहिए| यदि बीज का आकार मध्य हो तो फिर आपको बीज की बुआई सिड्रिल के माध्यम से करना चाहिए| परंतु बुआई के पहले आपको बीजोपचार कर लेना है|
गर्मी के मौसम में इस तरह करे सिंचाई ?
यदि आप गर्मी के मौसम में भी खेती कर रहे है तो आपको सिंचाई और खरपतवार पर विशेष ध्यान देना चाहिए| यदि सही समय पर सिंचाई नही करते है तो इससे आपकी फसल जल्द ही सूखने लगेगी| गर्मी के मौसम में आपको सिंचाई सप्ताह के अंतराल में कर देना चाहिए| यानी 7 से 10 दिनों के अंतराल में सिंचाई आवश्यक रूप से कर देनी है|
कृषि फसल के प्रमुख प्रकार ?
हमारे भारत देश में फसल के मुख्य रूप से तीन सीजन होते है, खरीफ सीजन, रबी सीजन, समर ( ग्रीष्मकालीन ) फसल यह तीन फसल सीजन मुख्य होते है|
खरीफ सीजन की फसलें : खरीफ फसलें की खेती जून से शुरू होती है तथा इसकी कटाई सितंबर और अक्टूबर माह तक होती है| खरीफ फसल के साथ मानसून की बारिश भी होती है तथा खरीफ फसल में कई फसलें शामिल है जैसे की धान, ज्वार, बाजरा, कपास, गन्ना, हल्दी, दलहन, मक्का और आदि फसल खरीफ सीजन में शामिल है|
रबी सीजन की फसलें : रबी फसलों की खेती अक्टूबर से नवंबर में की जाती है और इस फसल की कटाई मार्च तथा अप्रैल के मध्य में की जाती है|
ग्रीष्मकालीन सीजन की फसलें : इस फसल की बुआई मार्च से जून के मध्य की जाती है तथा इस मौसम में अधिकतर संकर फसलें की बुआई की जाती है| सभी फसलों को सिंचाई के साथ खिलाने की आवश्यकता है| आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस मौसम में अधिकतर सब्जियां की फसलें और संकर अनाज उगाए जाते है| इन फसलों की अवधि लंबी हो सकती है|