प्रिय किसान भाईयो आज का यह सुंदर लेख आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है क्योंकी आज के इस लेख में आपको मिट्टी को उपजाऊ कैसे बनाया जाता है इसकी संपूर्ण जानकारी आपको इस लेख में देंगे| वर्तमान समय में ज्यादा फसल प्राप्त के लिए किसान कई रासायनिक दवाइयों का उपयोग कर रहे है जिससे भूमि बंजर होती जा रही है इसे हमे जल्द ही रोकना होगा, हमे किसान को इसकी जानकारी देनी होगी की ज्यादा केमिकल दवाइयों का उपयोग न करे| इससे हमारी जमीन बंजर हो रही है| यदि आप अधिक फसल प्राप्त करना चाहते है तो आपको अपने खेत की मिट्टी की उपजाऊ बड़ाना होगा| उपजाऊ बढ़ाने से आपकी फसल की दर भी बढ़ेगी|
आपकी जानकारी के लिए बता की, आज का यह लेख सभी किसानों के बहुत ही आवश्यक तथा लाभदायक लेख है क्योंकि इस लेख में हम आपको मिट्टी को उपजाऊ से संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे जैसे की मिट्टी क्या होती है? मिट्टी को उपजाऊ कैसे बनाए? खेत की मिट्टी को उपजाऊ बनाने वाले कारक कौन-कौन से है? मिट्टी में पोषण तत्वों की सही मात्रा क्या है?
मिट्टी को उपजाऊ बनाने के कौन से तरीके है? बंजर जमीन का उपजाऊ कैसे कैसे बनाए? चिकनी मिट्टी को उपजाऊ बनाने का नया आसान तरीका क्या है?
मिट्टी क्या होती है?
मिट्टी, पृथ्वी की ऊपरी साथ पर एक पतली दानेदार परत होती है जिस पर फसल की बुआई, सिंचाई कटाई तथा अन्य कार्य किए जाते है और इस परत पर छूटे तथा बड़े पेड़ भी लगाए जाते है| इस परत को ही मिट्टी कहते है, मिट्टी में कई तरह के कार्बनिक और अकार्बनिक पदार्थ होते है जिसमे फसल की गुणवक्ता में वृद्धि होती है|
हमारे भारत देश मे अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग मिट्टी पाई जाती है, विभिन्न मिट्टी में भिन्न कार्बनिक तथा अकार्बनिक प्रदार्थ होते है| परंतु काली मिट्टी में सबसे ज्यादा उपजाऊ मिट्टी होती है क्योंकि काली मिट्टी वोल्केनो के लावा से निर्मित होती है|
मिट्टी को उपजाऊ कैसे बनाए?
खेत में मिट्टी को लंबे समय तक उपजाऊ बनाने के लिए बारिश के मौसम में डेंचा की फसल की बुआई करे, बुआई करने के लगभग 40 से 50 दिन के बाद जब पुड़ी थोड़े बड़े हो जाए तब पौधे की बीच में से हंसुआ की सहायता से कटाई कर दे उसके बाद उस के में रोटरवेटर तथा हल की से खेत की जुताई कर देना चाहिए|
यदि आप भी अपने खेत की मिट्टी को उपजाऊ बनाना चाहते है तो आपको मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए गाय के गोबर में गुड मिलाकर खाद के रूप में उपयोग करना है| आपको आपकी जानकारी के लिए बता दे की एक देसी गाय के गोबर में 300 करोड़ से अधिक सक्षम जीवाणु होते है| गाय, भैस के गोबर को किसी स्थान पर 3 फिट गड्डे की खुदाई करके वहा एकत्र करे और समय समय पर सिंचाई करे| जब आपका खेत खाली हो जाए तब अपको गोबर अपने खेत में डाल देनी है|
खेत की मिट्टी को उपजाऊ बनाने वाले कारक कौन-कौन से है?
यदि अच्छी खेती करना चाहते है तो आपको इसका विशेष ध्यान रखना होगा की मिट्टी का पीएच मान 6 से 7 के मध्य होना चाहिए| बुआई के पहले आपको मिट्टी की जांच अच्छे से करवा लेनी है, अपने मिट्टी में खाद का उपयोग करे क्योंकि इसमें नाइट्रोजन की मात्रा ज्यादा होती है और यह आपने खेत के लिए पोषण तत्व प्रदान करता है|
गाय तथा घोड़े की खाद को खेत में डालने पर ज्यादा फायदा होता है, इस खाद में नाइट्रोजन की मात्र होती है जो हमारे पौधे को हरा रखती है|
नीम की खली भी पौधे के लिए खाद का काम करती है, मिट्टी में नीम की खली डालने से मिट्टी अधिक उपजाऊ होती है| नीम की खली से मिट्टी को अधिक उपजाऊ बनाने के लिए खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए, एक बीघा खेत में 50 से 70 किलो नीम की खली डालना चाहिए|
मिट्टी में पोषण तत्वों की सही मात्रा क्या है?
किसी भी मिट्टी में पौधे लगाने से पहले आपको उस मिट्टी का पीएम मान पता कर लेना है तथा मिट्टी की जांच करवा लेनी है और पहले उसमे उपस्थित पोषण तत्वों की जांच करना बेहद जरूरी है| मिट्टी में नाइट्रोजन, फास्फोरस, तथा पोटेशियम, जिंक, कॉपर, आयरन उचित मात्रा में होना बहुत जरूरी है|
उचित मात्रा में पोषण तत्व होने से अच्छी मिट्टी उपजाऊ होती है इस पोषण तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए आप मिट्टी में गोबर की खाद, कंपोज खाद या हरी खाद अपने खेत की मिट्टी में आसानी से डाल सकते है|
मिट्टी को उपजाऊ बनाने के कौन से तरीके है?
यदि आप मिट्टी को उपजाऊ बनाना चाहते है तो आपको निम्न तरीके अपनाना चाहिए, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है|
आपको डेंचा की बुआई करनी चाहिए|
सनई की खाद का उपयोग करना चाहिए|
सब्जियों के बचे अवशेष की खेतो में जुताई कर देनी चाहिए|
गोबर की खाद का उपयोग करना चाहिए|
मुर्गियों के खाद का भी उपयोग कर सकते है|
बंजर जमीन का उपजाऊ कैसे कैसे बनाए?
बंजर भूमि में पहली बार हल्की गोबर खाद देकर हरे चार वाली फसलें करे और फसल के पकने से पहले हरी अवस्था एम रोटरवेटर से फैसला को 2 से 3 साल तक मिट्टी में मिलते है| अधिक उत्पादन के ललचा में किसान कई केमिकल दवाई का उपयोग कर रहे है| जिसके कारण से भूमि बंजर होने की कगार पर है| जैविक ही एक मात्र ऐसे विधि है जिससे आप अपनी मिट्टी को फॉर से उपजाऊ बना सकते है|
हरी खाद का उपयोग करे : खेत की जुताई के बाद उस खेत की अच्छे से मेडबंदी करके उसमे पानी भर दे और प्रति एकड़ खेत में 80 किलो यूरिया डाल दे, यूरिया डालने से हरी खाद अच्छी तरह से तथा जल्दी सड़ते है| आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है की 4 से 5 दिन तक खेत में पानी भरा रहना चाहिए|
सनई का उपयोग करे : हरी खाद अच्छी मानी जाती है, अपको अपने खेत में खाली समय पर खाली परती खेत में सनई की बुआई कर देनी चाहिए| उसके बाद आपको एक माह के बाद खेत की अच्छी से गहरी जुताई कर देनी चाहिए|
चिकनी मिट्टी को उपजाऊ बनाने का नया आसान तरीका क्या है?
चिकनी मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए आपको हरी फसल खाद तथा जैविक खाद का उपयोग करना होगा| आपको केमिकल दवाइयों का उपयोग कारण अब बंद करना होगा| आपको खेत में हमें ऑर्गेनिक खाद ही डालना चाहिए जैसे की पशु गोबर, आदि ऑर्गेनिक खाद ही आपको अपने खेत में डालना है इससे मिट्टी का उपजाऊ बढ़ता है|