प्रिय, किसान भाईयों अखरोट की खेती भारत देश में अधिकतर पहाडी क्षेत्रों में की जाती है अखरोट की खेती से अच्छा लाभ कमाया जा सकता है यदि आप इसकी खेती अच्छे से करते है| हमारे देश में अखरोट की खेती मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश आदि राज्यो में इसकी खेती सर्वाधिक होती है| अखरोट फल हमारे शरीर के लिए भी काफी अच्छा होता है, डॉक्टर भी इस फल को खाने का सुझाव देते है|
इस लेख में हम आपको अखरोट की जानकारी देंगे कृपया आप यह लेख एक बार अंत तक पूरा आवश्य पढ़े, लेख में आपको कई आवश्यक जानकारी मिलेगी जैसे की अखरोट खाने से क्या लाभ होता है? अखरोट क्या है? अखरोट की खेती कैसे करे? अखरोद की खेती कब करना चाहिए? अखरोट की खेती के लिए अनुकूल जलवायु कौन सी है? अखरोट का पौधा कैसे लगाए? अखरोट के फायदे क्या-क्या है? आदि की जानकारी हम आपको यहां विस्तार से देंगे|
अखरोट क्या है?
अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे फ्रूट का राजा भी कहा जाता है, क्योंकि अखरोट में कई आवश्यक पोषण तत्व होते है जो हमारे शरीर के लिए काफी अच्छे होते है| अखरोट को अलग अलग क्षेत्रों में अलग अलग नामों से जाना जाता है| भारत देश में अखरोट की लग-भग 20 विभिन्न प्रकार की प्रजातियां पाई जाती है|
अखरोट के पेड़ का रंग या अखरोट के पेड़ की छाल का रंग काला होता है और अखरोट के वृक्ष की ऊंचाई 70 से 140 फिट तक इसकी ऊंचाई होती है तथा पेड़ का व्यास ( चौड़ाई ) 5 फिट तक की हो सकती है| अखरोट फल के पेड़ो का जीवन काल 240 से 250 वर्ष तक हो सकता है|
अखरोट की खेती कैसे करे?
यदि आप भी खेती से अच्छा खासा लाभ कमाना चाहते है, तो आपको अखरोट की खेती करना चाहिए| अखरोट की खेती के लिए दोमट, उपजाऊ और समुद्री मिटी उपयुक्त मिट्टी मानी जाती है| जिस मिट्टी में आप अखरोट की खेती करने का सोचा रहे हो उस मिट्टी की सबसे पहले आपको अच्छे से जांच करवा लेनी है और फिर अखरोट की खेती कर लेनी है| ध्यान रहे आपकी मिट्टी का पीएच मान 6 से 7 के मध्य होना चाहिए|
अखरोट की खेती हमेशा ठंडी जलवायु मौसम में ही करे, यह मौसम इसका प्रमुख मौसम होता है| अखरोट के लिए आवश्यक तापमान 2 से 6 डिग्री के मध्य होना| अखरोट आर्द्र और गर्म जलवायु परिस्थितियों में विकासित नही होती है|
अखरोट की खेती के लिए खेत कैसे तैयार करे?
अखरोट की खेती के लिए आपको अच्छी उपजाऊ पन वाली भूमि का चयन करना होगा| खरपतवार, पत्थरो को हटाकर भूमि तैयार की जानी चाहिए| चयन के बाद भूमि को एक बार जुताई आवश्यक रूप से कर लेनी है क्योंकि चिकनी बनावट प्राप्त करती है| भूमि जुताई के बाद आपको भूमि समतल कर लेनी है और फिर बाद में एक बार से जुताई कर लेनी है|
यह सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आपको अपने खेत में आवश्यकता अनुसार ऑर्गेनिक खाद डाल देना है इससे आपके खेती की मिट्टी के कार्बनिक प्रदार्थ बेहतर बनने में मदद मिलेगी| समतल भूमि वाली जमीन में उचित जल निकास वाली उपजाऊ भूमि में ही अखरोट की खेती करनी है|
यह लेख भी पढ़े,
अखरोट का पौधा कैसे तैयार करे?
यदि आपको भी अखरोट की खेती करने में रुचि है तो आपको अखरोट के पौधे सबसे पहले नर्सरी में तैयार लेना है| जब यह अखरोट का पौधा नर्सरी में पूरी तरह से तैयार हो जाता है तब आपको यह पौधा अपने खेत में या फिर अपने बाग में लगा देना है|
जहा भी आप अखरोट का पौधा लगा रहे है वहा आपको आवश्यक मात्रा में जैविक खाद डाल देन है और छोटे पौधे की सिंचाई उचित समय में और उचित समय पर करे इस बात का आपको विशेष ध्यान रखना है|
अखरोट की सिंचाई कैसे और कब करे?
हम जानते है की अखरोट की खेती अधिकतर ठंड के मौसम होती है, सर्दी के मौसम में पौधा को 20 से 25 दिनों के अंतराल में सिंचाई कर देनी है| इसकी खेती में आपको सिंचाई अधिक नही करनी है क्योंकि इस खेती में अधिक सिंचाई नही करना चाहिए| अखरोट के पौधे पूर्ण विकसित होने के बाद इसका पेड़ के एक वर्ष में 7 बार सिंचाई की जरूरत होती है|
अखरोट के पौधे में लग भग 4 साल के बाद फल आना शुरू हो जाता है, जब भी पौधे से लग भग 25% फल गिरने लगे तो तब आपको एक लंबा बास लेकर पौधे से इसके फल गिरा लेना चाहिए| अखरोट के नीचे गिरे फल को एकत्रित का उन्हें पौधे की पत्तियों से ढक दे|
अखरोद की खेती कब करना चाहिए?
अखरोट की खेती हमे हमेशा ठंड के मौसम के मौसम ही अखरोट की खेती करना चाहिए| अधिकतर अखरोद बीज द्वारा प्रचारित किए जाते है और बीज को शरद ऋतु के समय बोना चाहिए| यदि आप पौधे को नर्सरी में तैयार कर रहे है तो आपको इस बीज को अंकुरित होने में लग-भग 3 से 4 माह का समय लग सकता है| बीज अच्छे से अंकुरित होने के आवश्यक तापमान 2 से 4 डिग्री होना आवश्यक है|
अखरोट का पौधा कितने दिनों में तैयार होता है और कितने दिन में फल देना लगता है?
अखरोट के पौधे को तैयार होने में लग-भव 1 वर्ष या इससे कम समय लगता है, बुआई के चार वर्ष बाद अखरोट का पेड़ फल देने लग जाता है| आपकी जानकारी जानकारी के लिए बता दे की यदि आपके एक बार अखरोट की कर ली तो फिर अखरोट के पेड़ 30 से 50 वर्ष तक आपको अच्छी क्षमता के साथ फल देता रहेगा|
अखरोट के फायदे ( लाभ ) क्या-क्या है?
हम जानते है की अखरोट हमारे शरीर के लिए बहुत ही अच्छे होते है, क्योंकि इसमें कई आवशयक पोषण तत्व होते है| जैसे की फाइबर, पोटेशियम, फॉस्फोरस, जिंक, सोडियम, वियामिन A, वियामिन B, वियामिन C और प्रोटीन आदि आवश्यक तत्व इस अखरोट फल में पाए जाते है|
अखरोट खाने से आपके बाल स्वस्थ बने रहेंगे|
इससे आपको डिबाइटिस की समस्या भी दूर होगी|
अखरोट का प्रति दिन सेवन करने से आपको अच्छी नींद भी आएगी|
आपके शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होगी|
अखरोट खाने से आपका वजन बढ़ेगा|
अखरोट का लगातार सेवन करने से हड्डियों आपकी काफी मजबूत रहेगी|
इस फ्रूट का सेवन करने से दिमाग स्वस्थ रहेगा|
अखरोट का फल लगातार सेवन करने से कैंसर की बीमारी से राहत मिलेगी|
अखरोट खाने का सही तरीका क्या है?
यदि आप लगातार अखरोट फल का सेवन कर रहे है तो इससे आपकी कई बीमारियां खत्म हो जाएगी परंतु इसके लिए आपको पता होना चाहिए की अखरोट फल खाने का सही समय क्या है? बता दे की अखरोट खाने का सही समय और सही तरीका यह है, रात भर आपको अखरोट को एक बर्तन में पानी में भिगोकर रखना है और सुबह उठकर अखरोट का सेवन कर ले| अखरोट का सेवन आपको खाली पेट ही करना है|
अखरोट को दूध में उबालकर भी आप इसका सेवन कर सकता है, अखरोट फल की तासीर गर्म होती है और यदि आप इसका सेवन करना चाहते है तो गर्मियों में स्वस्थ के अनुसार ही आपको इसका सेवन कर लेना चाहिए|