अलग अलग सब्जी की खेती अलग अलग मौसम में की जाती है, सब्जी की खेती हम सर्दी, गर्मी और वर्षा के तीनो मौसम में की जाती है| परंतु कुछ सब्जियां ऐसी भी होती है जो पूरे 12 माह लगाई जा सकती है| उदाहरण के लिए जैसे की मूली, पालक, पत्ता गोभी, बैंगन आदि जिससे की किसानों को अच्छा खासा लाभ मिल सके|
आज इस लेख में हम आपको जानकारी देंगे की ठंड के मौसम किन सब्जियों खेती करना चाहिए जो की पैदावार में अधिक हो और साथ ही आपको ज्यादा मुनाफा दे सके| ठंड के मौसम की प्रमुख खेती कौन सी है? ठंड के समय खेती करने पर किन बातो का ध्यान रखना होगा? सब्जियों की खेती करने के लिए सबसे अच्छा मौसम कौन सा होता है? आदि विषयों पर आज हम विस्तार से चर्चा करने वाले है|
ठंड के मौसम की प्रमुख सब्जियों खेती कौन सी है?
गाजर की खेती : ठंड के मौसम में गाजर की खेती एक अच्छी खेती होती है इसकी खेती करने से आपको अधिक लाभ होगा| वर्तमान समय में गाजर की डिमांड बाजार में अधिक है और इसकी डिमांड पूरे साल रहती है| भारतीय लोग गाजर का उपयोग मुख्य रूप से सब्जियों के लिए किया जाता है और इसका उपयोग सलात के लिए भी किया जाता है|
पालक की खेती : पालक की खेती भारत में सबसे ज्यादा होती है और अभी के समय में पालक का डिमांड अच्छी खासी है| पालक हमारी सेहत के लिए काफी अच्छे होते है क्योंकि इसमें कई आवश्यक पोष्टिक तत्व होते है|
मूली की खेती : किसान मूली की खेती करना एक पसंद करते है क्योंकि इसका भाव अच्छा खासा रहता है जिसके कारण किसानों को इस फसल में अधिक लाभ दिखाई देता है| इसकी खेती करना भी बहुत ही आसान है, बाजार में मूली के कई किस्म होते है जो की आपको आसानी से मिल जाते है| आपको अपने क्षेत्र की जलवायु के अनुसार इसके किस्म का चयन कर लेना है|
मटर की खेती : बाजार में इसकी डिमांड पूरे 12 माह रहता है| मटर खेती में आपको सिंचाई, खाद और खरपतवार पर अच्छा ध्यान देना होगा| काली रेतीली मिट्टी में मटर की खेती अच्छी होती है और इसका पैदावार भी अधिक होता है इस फसल को रोग से सुरक्षित रखना होगा|
फूलगोभी की खेती : यदि आप खेती में अच्छा मुनाफा कमाना चाहते है तो आपको फिर पत्तागोभी की ही खेती करना चाहिए| यह सब्जी बाजार में केवल सीजन सीजन में दिखाई देती है| इस सब्जी को लोग अधिक पसंद करते है| क्योंकि इसकी सब्जी स्वाद में चटपटी होती है|
मैथी की खेती : मैथी की खेती आपको अच्छा लाभ दे सकती है परंतु इसको हर 10 दिनों के बाद सिंचाई की आवश्यकता होती है| मैथी के पौधे को उगने में 8 दिनों का समय लगता है और इसकी पहली कटाई एक महीने में ही आ जाती है| यदि आप इसकी सिंचाई समय पर करते है इसकी 8 बार कटाई आती है|
ठंड के समय खेती करने पर किन बातो का ध्यान रखना होगा?
अधिक ठंड गिरने भी आपकी फसल खराब हो जाती है इसी लिए आपको पहले से ही इस पर ध्यान देना चाहिए| यदि आप किसी भी फसल की खेती करते है तो आपको समय के अनुसार ही बीज की बुआई कर लेनी है इससे आपकी फसल को अधिक ठंड का सामना नही करना पड़ेगा|
यह लेख भी आवश्य पढे,
सब्जियों की खेती करने पर किन किन बातो पर ध्यान देना चाहिए?
यदि आप सब्जियों की खेती कर रहे तो आपको एक अच्छा बीज का चुनाव करना होगा, सिंचाई, खरपतवार और खाद पर आपको अधिक ध्यान देना होगा| यदि अपने खेत में ऑर्गेनिक खाद का उपयोग करते है तो इसका प्रभाव आपको पैदावार में दिखाई देगा|
सब्जी की खेती करने के लिए खेत को कैसे तैयार करे?
यदि आप इस बार सब्जी की फसल करना चाहते है तो आपको सबसे पहले आपको अपने खेत की मिट्टी की जांच करवा लेना है इससे आपको समझ आ जाएगा की आपका खेत सब्जियों की खेती करने के लायक है या नही इसके बाद आपको अपने खेत को 3 से 4 बार अच्छे से जुताई कर कर लेनी है फिर आपको सड़ी गोबर खेत में डाल देनी है फिर से आपको एक बार जुताई कर लेनी है जिससे की गोबर खाद अंदर तक चला जाए|
बीज चयन कैसे करे?
यदि आप सब्जी की खेती में अच्छा लाभ कमाना चाहते है तो आपको अच्छे बीज का चयन करना होगा| आपको अपने क्षेत्र के अनुसार बीज का चयन कर लेना है|
कौन से खाद का उपयोग करना चाहिए?
अच्छा होगा यदि आप ऑर्गेनिक खाद का उपयोग करते है तो यदि आपके पास ऑर्गेनिक खाद नही है तो आप कम खर्च में भी ऑर्गेनिक खाद बना सकते है या फिर आप इसको बाजार से भी खरीद सकते है| यदि फिर भी आप ऑर्गेनिक खाद का उपयोग नही कर पाते है तो आपको 50 किलो यूरिया और 25 किलो फास्फोरस प्रति बीघा का मिक्सचर कर के खेत में डाल देना है|
सब्जियों के प्रकार
मौसम चाहे कैसा भी हो 3 प्रकार की सब्जियों को खेती भारत देश में होती है, यह निम्न है|
बेल वाली सब्जियां : लोकी, बलोल, कादू आदि बेल सब्जियां है|
खड़ी सब्जियां : भिंडी, मटर, मैथी, पालक आदि खड़ी सब्जियां है|
कंदमूल सब्जियां : आलू, गाजर, शलजम आदि कंदमूल सब्जियां है|
सब्जियों की खेती क्यों करना चाहिए?
वर्तमान समय में सभी सब्जियों का भाव अधिक है इसका मतलब साफ है की बाजार में सब्जी की डिमांड अधिक है यही कारण है की किसान सब्जियों की खेती करना अधिक पसंद करते है| बाकी फसल का भाव सब्जी की फसल से कम ही रहता है किसानों को अन्य फसल में ज्यादा लाभ दिखाई नही देता है यही कारण है की किसान सब्जी की फसल करना एक पासन करते है|
सब्जी की फसल से आप कितना कमा सकते हो?
सब्जियों की फसल से आप 3 लाख से 4 लाख रुपए कमा सकते है यदि आप इसकी खेती अच्छे से करे तो, पौधे में सब्जी लगने के बाद आपको स्वय को सब्जी मंडी में बेचने जाना चाहिए| इससे आपको सब्जियों का भाव अधिक मिलेगा या फिर आप खुद ही अपने घर पर सब्जियां बेच सकते है इसमें भी आपको अच्छा खासा लाभ हो सकता है|