बाजार में पूरे साल गेंदे के फुल की अधिक मांग रहती है गेंदा एक खास और लोकप्रिय फुल है, गर्मी और सर्दी के मौसम में शादी - विवाह के शुभ अवसर पर तो फूलो की डिमांड ओर भी अधिक रहती है|
यदि आप कृषि क्षेत्र से संबंध रखते है और आप इस बार गेंदे की फसल करने की सोच रहे है तो आप बिलकुल ही सही जगह पर आए हो, कृपया आप इस लेख को ध्यान से और अंत तक पूरा पढ़े| इस लेख में आपको गेंदे फुल की खेती की जानकारी मिलेगी जैसे की गेंदे फुल की खेती कैसे करे? गेंदे फुल की खेती लिए उपयुक्त मिट्टी ? गेंदे फुल की पैदावार कितनी होती है? खेत को तैयार कैसे करे? बिजाई का सही समय क्या है? गेंदे की बुआई के समय बीज मात्रा क्या रखना है? गेंदे फुल की उन्नत किस्म ? खाद उपयोग कैसे करे? गेंदे फुल की खेती में कैसे सिंचाई करे? पौधे की देखभाल कैसे करे? फसल कितने दिनों में तैयार हो जाएगी? आदि विषयों से संबंधी हम इस लेख के माध्यम से करेंगे|
गेंदे फुल की खेती कैसे करे?
गेंदे फुल की खेती एक ऐसी खेती है जो की कम जगह पर भी आसानी से की जा सकती है यदि आप एक हेक्टर जमीन में इसकी खेती करते है तो आपको प्रति वर्ष 15 से 20 लाख रुपए का मुनाफा मिलेगा|
गेंदे के पौधे आप बीज की बुआई करके प्राप्त कर सकते है और फूलो को सुखाकर इसकी कली/ पत्ती के माध्यम से भी आप इसके पौधे उगा सकते है| इसके खेती करने के लिए आपको सबसे पहले अपना खेत तैयार कर लेना है और फिर फूलो की बुआई करना शुरूर करे|
गेंदे फुल की खेती लिए उपयुक्त जलवायु और मिट्टी ?
हमारे भारत देश में इसकी खेती कही भी की जा सकती है इसकी खेती के लिए शीतोष्ण और समशितोष्ण जलवायु उपयुक्त होता है| इसकी खेती के लिए 14 डिग्री से 28 डिग्री तापमान की आवश्यकता होती है| गेंदे की खेती किसी भी मिट्टी में की जा सकती है लेकिन इसकी खेती के लिए जमीन को उपजाऊ भरपूर और साथ ही आपके खेत की मिट्टी का पीएच मान 7 से 8 के मध्य होना चाहिए|
गेंदे फुल की पैदावार कितनी होती है?
इसकी फसल में सबसे ज्यादा उत्पादन होता है आप इस फुल की कटाई साल भर में 10 से 15 बार तुड़ाई कर सकते है और इसकी ओसत पैदावार 18 से 20 तन प्रति हेक्टर तक हो सकता है|
फुल की खेती के लिए बीज की मात्रा
बिजाई से पहले आपको बीजों को एजोसपिरियम 200 ग्राम को 50 ml धान के चूरे में मिलाकर उपचार करना चाहिए उपचार करने से 100% पौधे उग जाते है|
फुल की खेती करने के लिए एक एकड़ खेत के लिए 700 ग्राम बीजों की आवश्यकता होती है 30 दिनों के बाद फुल के पौधे के सिर काट देना चाहिए| ऐसा करने से पौधा घना हो जाता है|
यह लेख भी आवश्य पढे,
मैथी की खेती
खेत को तैयार कैसे करे?
फुल की बुआई से पहले आपको अच्छे से 2 या 3 बार अच्छी तरह से जुताई कर लेनी है आप खेत की तैयारी दो प्रकार से कर सकते पहला मेड पर गेंदे के पौधे लगाना और दूसरा गेंदे के पौधे क्वारियो के द्वारा लगाना|
गेंदे की खेती करते समय आपको यह विशेष ध्यान रखना है की पौधे से पौधे की दूरी 2 फिट तक की होनी चाहिए और मेड से मेड की दूरी 3 फिट की दूरी होनी चाहिए|
बिजाई का सही समय क्या है?
गेंदे की खेती गर्मी के मौसम, वर्षा के मौसम और सर्दी के मौसम में तीनो मौसम में की जा सकती है लेकिन इसका सही समय खरीफ सीजन है इसकी बुआई जून से अगस्त तक की जा सकती है| त्योहारों के समय में इस फुल के भाव अधिक होते है और इस फुल की डिमांड बाजार में अधिक रहती है| गेंदे की खेती बुआई के 2 माह बाद ही फुल आना शुरू हो जाता है|
बरसात के समय में फुल की खेती जून और जुलाई माह में की जाती है|
ग्रीष्म ऋतु में गेंदे की खेती करने का सही समय मार्च का माह होता है|
शीतकाल में इसकी खेती करने का सही समय सितंबर से अक्टूबर माह में की जाती है|
गेंदे की खेती के लाभ
फुल की खेती करने से खर्च कम होता है और मुनाफा अधिक होता है|
इसकी खेती करने से भूमि की उपजाव लंबे समय तक बनी रहती है|
इसके तेल का उपयोग खूसभूदार उत्पादन बनाने में किया जाता है जैसे की सेंड
फुल से बने अर्क का सेवन कैंसर, ह्रदय रोग तथा स्ट्रोक को रोकने में सहायक होता है|
त्योहारों के समय नवरात्रि, दीपावली में पूजा पाठ के लिए गेंदे फुल का रेट बहुत ज्यादा होता है इससे अधिक कमाई होती है|
गेंदे की खेती के लिए यह सावधानियां रखना आवश्यक है?
इस खेती को आपको बीमारियों और रोगों का ज्यादा ध्यान रखना होगा|
वर्षा के समय खेतो में पानी के भराव न होने दे|
पौधे को ऐसी जगह लगाए जहा कम से कम 6 घंटे धूप आ सके|
इसकी खेती में ज्यादा से ज्यादा जैविक खाद का ही उपयोग करे|
इसकी खेती आपको बाजार के नजदीकी खेत में करना है|
गेंदे की खेती विभिन प्रकार की मृदाओ मे की जा सकती है|
इसकी खेती अच्छे जल निकास वाली दोमट भूमि में करनी चाहिए|
जिसका पीएच मान 7 हो|
गर्मी के समय में तापमान 15 से 30 डिग्री होना चाहिए|
गेंदे फुल की उन्नत किस्म ?
फ्रांसीसी गेंदा : इस किस्म के पौधे की ऊंचाई 25 सेंटीमीटर तक होती है इस किस्म में अधिक शाखाएं नही होती है परंतु इस में अधिक फुल आते है| इस प्रजाति के कुछ उन्नत किस्म में रेड ब्रोकेट, कपीड़ येलो, बोलरो, बटन स्कॉच आदि|
अफ्रीकन गेंदा : इस किस्म के फुल का आकार काफी बड़ा होता है और इसका व्यास 8 सेंटीमीटर तक का होता है| यह एक बौनी किस्म की प्रजाति है इसके पौधे की ऊंचाई 20 सेंटीमीटर तक की होती है|
खाद उपयोग कैसे करे?
फुल की खेती करने के लिए आपको ऑर्गेनिक खाद का उपयोग करना चाहिए, आपको अपने खेत में सड़ी गोबर डाल देनी है और फिर आपको 3 से 4 बार गहरी जुताई कर लेनी है और अपने खेत में डीएपी, यूरिया आदि जैसे खाद का भी उपयोग कर सकते है|