How To Cultivate Garlic | लहसुन की खेती कैसे करे यहां आप जानेंगे की लहसुन की पैदावार कैसे बढ़ाए, इस बार मिलेगा अच्छा भाव
हमारे भारत देश में लहसुन की खेती कई क्षेत्रों में की जाती है इस खेती में आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हो| मुख्य रूप से लहसुन का उपयोग सब्जी, चटनी तथा नमकीन व्यंजन बनाने में और दवाई, औषधीय के रूप में भी इसका उपयोग किया जाता है|
आज यह सुंदर लेख आपके सामने प्रस्तुत है, इस लेख में हम आपको लहसुन कि खेती के बारे में जानकारी देने वाले है| इसमें आपको जानकारी मिलेगी जैसे की लहसुन की खेती क्या है? लहसुन की खेती कैसे करे? लहसुन की खेती के लाभ क्या है? लहसुन का उपयोग कैसे करे? बुआई कैसे करे? खेती को तैयार कैसे करे ? लहसुन की खेती के लिए खाद ? सिंचाई कैसे करे? लहसुन की खेती की सावधानियां ? लहसुन की खेती के लिए खरपतवार पर नियंत्रण कैसे करे? लहसुन की खेती करने का सही समय क्या है ? खेती के लिए आवश्यक जलवायु और मिट्टी ? आदि की जानकारी आपको इस सुंदर के माध्यम से मिलेगी|
लहसुन की खेती क्या है?
लहसुन एक दक्षिण यूरोप में उगाई जाने वाली प्रसिद्ध फसल है इसका उपयोग कई दवाईयां बनाने में किया जाता है| इसमें प्रोटीन, पोटेशियम और फास्फोरस जैसे कई स्रोत पाए जाते है| लहसुन का नियमित सेवन करने से हमारा पाचन क्रिया में मदद मिलती है और मानव रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी कम करता है जो की हमारे लिए अच्छा है|
लहसुन की खेती सबसे ज्यादा पंजाब, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और हरियाणा आदि राज्यो में इसकी खेती की जाती है| लहसुन की खेती मुख्य रूप से रबी के सीजन में की जाती है| इसकी पैदावार उन क्षेत्रों में अच्छी होती है जहा न तो ज्यादा गर्मी हो और न ही ज्यादा ठंड हो ऐसे क्षेत्र में लहसुन की खेती सबसे ज्यादा होती है|
यह लेख भी पढ़े,
लहसुन की खेती कैसे करे?
लहसुन की खेती करना बड़ा ही आसान और सरल है यदि भी लहसुन की खेती करना चाहते है तो आपको सबसे अच्छे किस्म की लहसुन का चुनाव कर लेना है जो की आपके क्षेत्र की जलवायु में अच्छी पैदावार दे सके| इसके बाद आपको खरीदी गई लहसुन को धूप में अच्छे से सुखा ले और लहसुन की कलिया अलग अलग कर ले| फिर आपको इसकी बुआई कर देनी वर्तमान समय में कई किसान ट्रैक्टर के माध्यम से भी बुआई करते है परंतु इससे लहसुन पूरी नही उगती है| इसके लिए आप कोशिश करे की लहसुन को आप खुद ही लगाए|
बुआई कैसे करे?
बुआई के समय आपको यह बात ध्यान में रखना है की कलिया का नुकीला भाग ऊपर की ओर हो बुआई के समय खेत में प्रयाप्त नमी होना चाहिए| अच्छी उपज के लिए आपको 10 सेंटीमीटर की दूरी पंक्ति से पंक्ति रखनी है तथा 2 से 3 सेंटीमीटर गहरी पर बुआई करनी है| बुआई के समय आपके खेत में नमी होना चाहिए यदि आपके खेत में नमी न हो तो एक बार अच्छे से सिंचाई कर ले फिर लहसुन की बुआई करे|
लहसुन की खेती के लिए खरपतवार पर नियंत्रण कैसे करे?
शुरू में लहसुन का पौधा धीरे धीरे बड़ा होता है इसके लिए आपको खरपतवार पर विशेष ध्यान देना है|
यदि आप खरपतवार कर ज्यादा ध्यान देते है तो आपकी फसल कम समय में पक जाएगी और एक अच्छी पैदावार भी मिलेगी|
नदीनो को रोकने के लिए आपको पैंडीमैथालीन 1 लीटर प्रति 200 लीटर पानी प्रति एकड़ में मिलाकर बिजाई के लगभग 3 दिनों के बाद स्प्रे करे|
खेती को तैयार कैसे करे ?
यदि आप लहुसन की खेती करना चाहते है तो आपको सबसे पहले अपने खेत को अच्छे से तैयार कर लेना है|
इसके लिए आपको सबसे पहले पुरानी फसल की कटाई अच्छे से करवा ले और बचे हुए भूसे को आप एक तरफ एकत्र कर ले|
इसके बाद आपको अपने खेत की मिट्टी की जांच करवा लेनी है|
मिट्टी का पीएच मान 6 से 7 के मध्य होना चाहिए|
इसके बाद अपने खेत में ऑर्गेनिक खाद का उपयोग कर लेना है|
आपको 300 कुंटल प्रति एकड़ गोबर की खाद अपने खेत में डाल देना है|
फिर आपको अपने खेत की 2 बार गहरी जुताई कर लेनी है|
जुताई करने से खाद और मिट्टी अच्छे से मिल जाएंगी|
फिर आपको 25 किलो जिंक सल्फेट, 1 कुंटल नेत्रजन, 60 किलो फास्फोरस और 80 किलो पोटाश प्रति हेक्टर डाल देना है|
आपकी फसल को कोई आवारा पशु नुकसान न पहुंचाए इसके लिए आपको अपने खेत के आस पास वायरिंग कर देनी है|
लहसुन की खेती करने का सही समय क्या है ?
लहसुन की खेती करने का सही समय सर्दी के मौसम का है, यानी इसकी बुआई 20 सितंबर से 20 नवंबर के मध्य होती है| बुआई के समय इसमें पौधे से पौधे की दूरी 7 सेंटीमीटर तक होनी चाहिए और कतारों में 15 सेंटीमीटर दूर होनी चाहिए| इसकी बुआई आपको 3 सेंटीमीटर गहराई से करनी है तथा उगने वाले हिस्सो को ऊपर की तरफ रखना है|
लहसुन की बीज मात्र आपको 250 किलोग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से उपयोग करना है| आपको बुआई बीज का उपचार कर के ही बुआई करनी है| प्रति किलो बीज को थिरम 2 ग्राम + बैनोमाइल 50 डब्लू पी 1 ग्राम प्रति लीटर पानी से उपचार के बाद बुआई कर देनी है| लहसुन की बिजाई के लिए आपको केरा ढंग का उपोग करना है बिजाई हाथो से मशीनों से की जाती है तथा लहसुन को मिट्टी से ढककर हल्की सिंचाई करे|
लहसुन की खेती के लिए खाद ?
बिजाई से 10 दिन पूर्व आपको अपने खेत में 2 टन रूडी की खाद डाल देनी है| 50 किलो नाइट्रोज, 25 किलो फास्फोरस प्रति एकड़ में डाले| तथा आपको 25 किलो जिंक सल्फेट, 1 कुंटल नेत्रजन, 60 किलो फास्फोरस और 80 किलो पोटाश प्रति हेक्टर डाल देना है|
खेती के लिए आवश्यक जलवायु और मिट्टी ?
लहसुन की खेती हल्की सी भारी जमीनों में की जाती है, गहरी मैरा, अच्छी जल निकास वाली, पानी को बांध कर रखन वाली और अच्छी जैविक खनिजों वाली जमीन सब से अच्छी रहती है| इसकी खेती के लिए नर्म तथा रेतीली जमीन इसके लिए अच्छी नही होती है| इसकी खेती करने के लिए आपके खेत की मिट्टी पीएच मान 6 से 7 के मध्य होना चाहिए|
लहसुन की खेती की सावधानियां
यदि आप लहसुन की खेती अच्छे से करते है तो आपको पैदावार अधिक मिलेगी और साथ ही आपको अच्छा लाभ भी मिलेगा|
इसकी खेती में आपको खरपतवार, सिंचाई और खाद का विशेष ध्यान रखना है|
यदि इसकी फसल में रोग की संभावना लगे तो आपको दवाई का छिड़काव कर देना है|
फसल को आवारा पशु नष्ट न करे इसके लिए आपको खेत के आस पास वायरिंग कर देनी है|
लहसुन की बुआई आपको बीज उपचार के बाद ही करनी है|